फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee: पिकअप की टक्कर से गाय की मौत, गाड़ी में भरा था मांस, गुस्साए ग्रामीणों ने वाहन में लगा दी आग

Mon, 08 Sep 2025 02:48 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, खानपुर(रुड़की)

सार

Roorkee News: गाय के गाड़ी से टक्कर लगने के बाद ग्रामीण मौके पर आ गए। उन्होंने गाड़ी को घेर लिया। गाड़ी में मांस देखकर ग्रामीण उग्र हो गए और आग लगा दी।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने वाहन में लगाई आग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लक्सर की और से डुमनपुरी बिजनौर की तरफ जा रही मांस से लदी एक पिकअप गाड़ी ने बालावाली गांव के सामने एक पालतू गाय को टक्कर मार दी। सड़क दुर्घटना देख ग्रामीणों ने गाड़ी को घेर लिया। इसी बीच गाड़ी में मांस होने की जानकारी मिलने पर भीड़ उग्र हो गई और आक्रोशित भीड़ ने गाड़ी में आग लगा दी। पुलिस ने लाठियां फटकार कर भीड़ को तितर-बितर किया। ग्रामीण गाड़ी में लदे मांस की जांच कराकर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


घटना सोमवार तड़के की है। गाय के गाड़ी से टक्कर लगने के बाद ग्रामीण मौके पर आ गए। उन्होंने गाड़ी को घेर लिया। ग्रामीणों ने जब गाड़ी के पीछे खिड़की खोलकर देखा तो उसमें मांस लदा था। इस पर ग्रामीण भड़क गए।

क्षेत्र में सूचना आग की तरह फैल गई। सैकड़ों ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और वह गाड़ी में प्रतिबंधित पशु का मांस होने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा करने लगे। सूचना पर खानपुर एसओ धर्मेंद्र राठी, उपनिरीक्षक उपेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


Haridwar: काली मंदिर टनल के पास हुआ भूस्खलन, रेलवे ट्रैक पर मलबा गिरने से ट्रेनों की आवाजाही बंद

विज्ञापन

उन्होंने ग्रामीणों को समझने का प्रयास किया। लेकिन ग्रामीण उग्र हो गई और उन्होंने देखते ही देखते गाड़ी में आग लगा दी। पुलिस ने लाठियां भांजकर ग्रामीणों को भगाया। खानपुर विधायक उमेश कुमार ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया तब जाकर उग्र भीड़ शांत हुई। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है।

खानपुर एसओ धर्मेंद्र राठी ने बताया कि दुर्घटना में मौत का शिकार हुई गाय का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है,और गाड़ी में लदे मांस के सैंपल पशु चिकित्साधिकारी से कराए गए हैं।

खानपुर के पशु चिकित्साधिकारी डा. जी एस सचदेवा ने बताया कि मामले में गाड़ी में लदे मांस के सैंपल लेकर ऋषिकेश फोरेंसिक लैब भेजे गए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें