फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुड़कीः कक्षा 10वीं के छात्र ने बनाया चलने फिरने वाला कूड़ेदान, पीएम मोदी बने प्रेरणा

Thu, 30 Jan 2020 10:01 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की

सार

  • रिमोट से करेगा काम, विज्ञान एवं तकनीकी ने किया मॉडल का चयन 
विज्ञापन
वंश सैनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्कॉलर्स एकेडमी रुड़की के कक्षा 10 के छात्र वंश सैनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान से प्रेरित होकर चलने फिरने वाला कूड़ेदान तैयार किया है। वंश सैनी का यह मॉडल भारत सरकार के विज्ञान एवं तकनीकी विभाग द्वारा चयनित हुआ है। यह एक फरवरी को जिला स्तरीय मॉडल प्रदर्शनी में प्रदर्शित किया जाएगा। 

विज्ञापन


भारत सरकार का विज्ञान एवं तकनीकी विभाग (डिपार्टमेंट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी) प्रत्येक वर्ष इंस्पायर अवार्ड योजना के तहत देश भर से कक्षा 10 तक के छात्रों से नवाचार शोध के लिए विचार आमंत्रित करता है। चयनित नवाचारों को मूर्त रूप देने के लिए छात्रों से मॉडल बनवाए जाते हैं। इसके लिए प्रत्येक छात्र के खाते में 10 हजार रुपये भेजे जाते हैं। इस वर्ष जिला हरिद्वार से 89 मॉडल का चयन हुआ है।

विज्ञापन

कूड़ादान कई खूबियों से परिपूर्ण

स्कालर्स एकेडमी के छात्र द्वारा बनाए गए कूड़ादान कई खूबियों से परिपूर्ण हैं। इन कूड़ेदान को बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों तथा असहाय लोगों के लिए बनाया गया है। यह कूड़ादान स्वयं चलकर आपके पास आ जाएगा। साथ ही इसका ढक्कन अपने आप ही खुल जाएगा।

कोई भी व्यक्ति इसके सामने आएगा तो यह ढक्कन कूड़ा डालने तक खुला रहेगा और अपने आप बंद भी हो जाएगा। डस्टबिन पूरा भरने पर सायरन बजेगा कि कूड़ा भर गया है। वंश सैनी ने बताया कि मॉडल को तैयार करने में उनके पिता विनीत सैनी, डॉ. नवीन सैनी एवं डॉ. शैलेंद्र मैठाणी, एकेडमी के चेयरमैन एसएस नगियान से मार्गदर्शन प्राप्त हुआ है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें