फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुड़की: किसान कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष समेत 40 पर मुकदमा, हाथरस कांड के विरोध में हाईवे पर लगाया था जाम 

Fri, 02 Oct 2020 10:05 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की

सार

  • हाथरस कांड के विरोध में प्रदर्शन कर हाईवे पर जाम लगाने का मामला
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस कांड के विरोध में यूपी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसान कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हाईवे पर जाम लगाना भारी पड़ गया। सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सहित नौ पदाधिकारियों को नामजद करते हुए करीब 40 अन्य लोगों के खिलाफ हाईवे जाम करने और आपदा अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


देशभर में इस समय हाथरस कांड को लेकर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। बृहस्पतिवार की देर शाम रुड़की टॉकीज तिराहे के पास किसान कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने दरिंदगी का शिकार हुई युवती को इंसाफ दिलाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया था। प्रदर्शन किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुशील राठी की अगुवाई में किया गया। आरोप है कि प्रदर्शनकारियों ने हाईवे पर जाम लगा दिया।

इससे व्यवस्था प्रभावित हुई और लोगों को आने जाने में दिक्कत हुई। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने जाम खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। ऐसे में सिविल लाइंस कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक प्रदीप कुमार की ओर से किसान कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष सुशील राठी, कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सुधीर शांडिल्य, किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सेठपाल परमार, आशीष सैनी, उदय पुंडीर, विकास सैनी, सुमित चौधरी आदि सहित करीब 40 अन्य कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


एसएसआई प्रदीप कुमार ने बताया कि आपदा अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। इससे पहले भी 15 अगस्त को ढंडेरा से लंढौरा तक तिरंगा यात्रा निकालने पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और कांग्रेस के 3 विधायकों काजी निजामुद्दीन, ममता राकेश और फुरकान अहमद सहित अन्य लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें