फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुड़की: निजी कंपनी के फाइनेंस दफ्तर के बाहर खूनी संघर्ष, चार घायल अस्पताल में कराया

Fri, 27 Nov 2020 05:10 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की

सार

  • एक कर्मचारी के पक्ष में आए युवकों ने दफ्तर के कर्मचारियों से की मारपीट
  • पुलिस ने घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती, हमलावरों की कर रही तलाश
विज्ञापन
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुड़की में एक निजी कंपनी के फाइनेंस दफ्तर के बाहर जमकर मारपीट हो गई। इससे दफ्तर और हाईवे पर लोगों में अफरातफरी मच गई। मौके पर पुलिस के पहुंचने से पहले ही हमलावर फरार हो गए। पुलिस ने घायलों को सिविल अस्पताल में उपचार दिलाया।

विज्ञापन


गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित रामनगर में हाईवे किनारे एक फाइनेंस कंपनी का कार्यालय है। बृहस्पतिवार को दो कर्मचारियों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। तब अन्य कर्मचारियों ने दोनों को शांत करा दिया था। आरोप है कि शुक्रवार को एक कर्मचारी के पक्ष में कुछ युवक दफ्तर पर पहुंचे और दूसरे कर्मचारी से मारपीट कर दी।


बीच बचाव कराने आए अन्य कर्मचारियों पर भी युवकों ने हमला बोल दिया, जिससे दफ्तर के बाहर अफरातफरी मच गई। युवकों ने कर्मचारियों को बुरी तरह पीटा, जिससे मोहित निवासी गांव भंगेड़ी, शफीक, हुसैन निवासी लंढौरा और कुलदीप मलिक निवासी गांव ब्रह्मपुर, मंगलौर घायल हो गए।
विज्ञापन


सूचना पाकर पुलिस जब तक मौके पर पहुंची, हमलावर फरार हो गए। पुलिस ने घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। कोतवाली प्रभारी मनोज मैनवाल ने बताया कि युवकों की तलाश की जा रही है। अभी तक मामले में कोई तहरीर नहीं आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें