फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंडः वेलेंटाइन डे पर तलवार लहराते हुए बजरंग दल ने निकाला था जुलूस, अब दर्ज हुआ केस

Sat, 15 Feb 2020 06:09 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की

सार

  • बजरंग दल के 50 कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा
  • एसएसपी के निर्देश पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं पर पुलिस का शिकंजा
  • दोनों कोतवाली में दर्ज हुआ मुकदमा, बजरंग दल कार्यकर्ता हो गए भूमिगत
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वेलेंटाइन डे पर शहर में बाइकों और कार से जुलूस निकालते हुए तलवार लहराने के मामले में बजरंग दल के 50 से अधिक कार्यकर्ताओं के खिलाफ हाईवे बाधित करने, भय फैलाने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। वहीं, गिरफ्तारी के डर से बजरंग दल के कार्यकर्ता भूमिगत हो गए हैं। फोटो के आधार पर पुलिस आरोपियों को चिह्नित करने में जुटी है।

विज्ञापन


बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को हाथ में तलवार लहराते हुए बाइकों और कार से जुलूस निकाला था। इतना ही नहीं उन्होंने कैफे में जबरन घुसकर अभद्रता की थी, जिससे शहर में भय का माहौल बन गया था। बजरंग दल के जुलूस से शहर और हाईवे पर जाम लग गया था।

मामले में कई लोगों ने पुलिस अधिकारियों से शिकायत कर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं पर माहौल खराब करने का आरोप लगाया था। पुलिस अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेकर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश दिए थे। एसपी देहात एसके सिंह ने बताया कि बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के खिलाफ सिविल लाइंस और गंगनहर कोतवाली में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि एसएसआई प्रदीप कुमार की ओर से बजरंग दल के शिव प्रसाद त्यागी, संजय धीमान और सुनील कश्यप समेत 50 अज्ञात के खिलाफ हाईवे बाधित करने, समाज में भय फैलाने समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

वहीं, गंगनहर कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि शिवप्रसाद त्यागी, सुनील कश्यप समेत 50 के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की एक कार पकड़कर सीज कर दी गई है। वहीं, एसपी देहात ने बताया कि पुलिस को जल्द ही गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि फोटो और वीडियो से आरोपी कार्यकर्ताओं को चिह्नित कर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

बलवे और मारपीट में नौ लोगों पर केस दर्ज

बजरंग दल और दूसरे पक्ष के बीच हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही मारपीट में शामिल एक नाबालिग समेत आठ लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया। वहीं, नामजद आरोपी अभी फरार चल रहे हैं। गिरफ्तारी से बचने के लिए बजरंग दल और दूसरे पक्ष के लोग भूमिगत हो गए हैं। पुलिस इनके घर दबिश दे रही है।

दिल्ली-हरिद्वार हाईवे स्थित एटूजेड के सामने शुक्रवार को बजरंग दल कार्यकर्ताओं और दूसरे पक्ष के लोगों में विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों में मारपीट हो गई थी। इसमें तीन युवक घायल हो गए थे। साथ ही तनाव की स्थिति बन गई थी। शुक्रवार देर रात एसएसपी डी सेंथिल अबूदई कृष्णराज एस रुड़की पहुंचे और मामले की जानकारी ली थी। साथ ही विवाद करने और माहौल खराब करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

इसी बीच बजरंग दल के कार्यकर्ता शिव प्रसाद त्यागी ने दूसरे पक्ष के खिलाफ तहरीर दी गई थी। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि तहरीर पर शाकिर, अरमान, आर्यन, शाहनूर उर्फ खन्ना, दानिश, अरमान निवासी रुड़की समेत कई अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जबकि दूसरे पक्ष के गाधारोणा निवासी मेहरबान की तहरीर पर अमन गिरी, एके सैनी समेत कई अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि मारपीट में शामिल दोनों पक्षों के आठ युवकों की गिरफ्तारी की गई है। इसमें शाहनूर उर्फ खन्ना निवासी खंजरपुर, जाहिद, नईम निवासी पठानपुरा, मोहम्मद उस्मान निवासी रामपुर चुंगी और नदीम निवासी मिशन कंपाउंड, रुड़की, अनुभव पुंडीर निवासी आदर्श नगर समेत एक नाबालिग शामिल हैं। उन्होंने बताया कि फरार चल रहे आरोपियों की भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें