फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee: लखनौता चौराहे पर हादसा, पिकअप की चपेट में आकर कांवड़ लेकर पंजाब लौट रहे दो किशोरों की मौत

Thu, 17 Jul 2025 04:50 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की

सार

हादसा झबरेड़ा के लखनौता चौराहे पर हुआ। पिकअप वाहन ने अचानक सड़क पर चल रहे दो किशोरों को टक्कर मार दी। 
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांवड़ यात्रा के दौरान रुड़की में दर्दनाक हादसा हो गया। कांवड़ लेकर लौट रहे पंजाब के फिरोजपुर निवासी दो किशोरों की पिकअप वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। वहीं, एक की हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन


Haridwar:  नंगे पांव...हाथ में जल...श्रद्धालुओं के साथ चलती नजर आई दिल्ली की भाजपा विधायक पूनम भारद्वाज

घटना बुधवार देर रात की बताई जा रही है। हादसा झबरेड़ा के लखनौता चौराहे पर हुआ। पिकअप वाहन ने अचानक सड़क पर चल रहे दो किशोरों को टक्कर मार दी। एक कांवड़ यात्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक की उपचार के दौरान  जान चली गई। एक घायल कांवड़ यात्री को हायर सेंटर रेफर किया गया है। हादसे में मृतकों की पहचान हर्ष(16) व अस्मित(15) निवासी लालकुर्ती फिरोजपुर, पंजाब के रूप में हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें