फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee Accident: दिल्ली से हरिद्वार जा रही कार रेत-बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी, मची चीख पुकार

Fri, 28 Mar 2025 05:27 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

Roorkee Accident News: दंपती दिल्ली से हरिद्वार की ओर जा रहे थे। जैसे ही कार नारसन खुर्द गांव के पास पहुंची तो आगे चल रही रेत-बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।
विज्ञापन
रुड़की में कार हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुड़की-हरिद्वार हाईवे पर शुक्रवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। एक कार आगे चल रही रेत-बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी। हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं, कार सवार दंपती और कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उनकी गंभीर हालत देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। उधर, हादसे से हाईवे पर जाम के हालात बन गए। पुलिस ने कार को क्रेन के जरिये हाईवे से हटाकर यातायात सुचारू कराया।

विज्ञापन


नारसन पुलिस चौकी के अनुसार, शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे दंपती बुधिराम अपनी पत्नी सरस्वती निवासी द्वारिका सेक्टर, दिल्ली और कार चालक हर्मन निवासी मुस्लिम मोहल्ला, देहरादून हरिद्वार की ओर जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार नारसन खुर्द गांव के पास पहुंची तो आगे चल रही रेत-बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।

Uttarakhand Road Accident: स्कॉर्पियो नहर में जा गिरी, एक महिला की मौत, पांच घायल
विज्ञापन


Trending Videos
विज्ञापन

हादसा इतना भीषण था कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसा होता देख आसपास के लोग मौके पर पहुंची और सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार सवार दंपती और चालक को गंभीर हालत में बाहर निकाला। साथ ही एंबुलेंस से सिविल अस्पताल रुड़की पहुंचाया।

जहां डॉक्टरों ने तीनों की गंभीर हालत देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। वहीं, हादसे के बाद चालक मौके पर ही ट्रॉली छोड़कर ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। नारसन पुलिस चौकी प्रभारी ध्वजवीर सिंह ने बताया कि घायलों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। कार और ट्रॉली को क्रेन के जरिये हाईवे से हटाकर साइड में करा दिया है। उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें