फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोलर स्केटिंग : क्रिप्टो स्केट्स वर्ल्ड ओवरऑल चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून डिस्ट्रिक्ट रोलर स्केटिंग एसोसिएशन 16वीं जनपदीय रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप का आयोजन कर रही है। टर्नर रोड स्थित मैदान में आयोजित प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर क्रिप्टो स्केट्स वर्ल्ड ने ओवरऑल चैंपियनशिप अपने नाम की। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों व स्केटिंग क्लबों के करीब 200 खिलाड़ियों ने अपना हुनर दिखाया।
विज्ञापन

एडजस्टेबल बालक अंडर-5 वर्ग में शिवाय गांधी, अंडर-6 में समक्ष गुप्ता, अंडर-7 में वंश अग्रवाल, अंडर-8 में आयांश रावत, अंडर-9 में सौभाग्य कठैत, अंडर-10 में यशव शर्मा, अंडर-11 में अर्नित प्रधान और अंडर-14 में यशवर्धन सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। एडजस्टेबल बालिका अंडर-6 वर्ग में जानवी सिंघल, अंडर-7 में इनाया बलियान, अंडर-8 में आर्या और अंडर-10 में शिव्या सिंह ने स्वर्ण पदक जीता।
इसके अलावा क्वाड बालक वर्ग में कियान्श, अगस्त्य दुहून, कार्तिक डोभाल, दैविक डंगवाल, सूर्यांश रावत, अर्नव जैन, कुबेर भाटिया, वरदान पंवार, व्योम प्रजापति और अर्पित सिंह शाह ने अपने-अपने वर्गों में पहला स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग में आद्या सिंह, कैनात वराइच, प्राव्या गोयल, जीवी कंडारी, आरवी बिजल्वाण, हीरत भारद्वाज, पाविका शर्मा, गौरांशी वर्मा, आरोही रावत, सान्या गुप्ता और रीति वैष्णव ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन

इनलाइन बालक वर्ग में श्रीवर्धन दक्ष, यादव अवतुक्त, दर्श चौहान, मृत्युंजय, शौर्य सक्सेना, अनुश पाल, शरफान, स्वास्तिक पैन्यूली, जय गुरुदत्त और सिद्धांत गैरोला विजेता रहे। प्रो इनलाइन वर्ग में अनय मौर्य और अथर्व अग्रवाल ने बाजी मारी। इस मौके पर प्रियंक शर्मा, हनुमंत रावत, अब्दुल समद, प्रियंका, अदिति, नेहा तनेजा, दीपक बिष्ट, जतिन भट्ट मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें