फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: राजकीय पॉलिटेक्निक में कौशल विकास को मिलेगी नई दिशा

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय पॉलिटेक्निक पित्थूवाला में सोमवार को नव-निर्मित सभागार, आटोमोबाइल वर्कशाप और मिनी स्टेडियम का लोकार्पण किया गया। तकनीकी शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि इन सुविधाओं से तकनीकी शिक्षा को अत्याधुनिक, व्यावहारिक और गुणवत्तापूर्ण बनाने में मदद मिलेगी और छात्रों को बेहतर प्रशिक्षण और कौशल विकास के अवसर प्राप्त होंगे। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि नया ऑडिटोरियम छात्रों के बौद्धिक, सांस्कृतिक और रचनात्मक विकास का केंद्र बनेगा। वहीं, आटोमोबाइल वर्कशाप छात्रों को आधुनिक तकनीकी, कौशल और व्यावहारिक प्रशिक्षण उपलब्ध कराएगी। मिनी स्टेडियम छात्रों में खेल भावना विकसित करने और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएगा। मंत्री ने विश्वास जताया कि ये सभी सुविधाएं छात्रों के भविष्य के निर्माण में मील का पत्थर साबित होंगी और प्रदेश में तकनीकी शिक्षा को नई दिशा देने का कार्य करेंगी। इस मौके पर संस्थान के शिक्षक व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें