कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन
- फोटो : AmarUjala
उधर, खानपुर के विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन ने ‘अमर उजाला’ को बताया कि उन्हें सूत्रों से यह जानकारी मिली है कि हरिद्वार नगर क्षेत्र (ज्वालापुर के आसपास) रोहिंग्या मुसलिमों को बसाने का षड्यंत्र जारी है।
उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ कांग्रेस कार्यकर्ता उनके राशन कार्ड तक बना चुके हैं। फोटो पहचान पत्र बनाने की तैयारी चल रही है। चैंपियन ने पूर्व कांग्रेस सरकार पर संदेह जताते हुए कहा कि यह प्रक्रिया 2017 के शुरू में हो गई थी, जिसका अब जाकर थोड़ा-बहुत पर्दाफाश हुआ है।
उन्होंने इस संबंध में गृह विभाग और पुलिस विभाग को सूचना दे दी है। प्रमुख सचिव गृह से मुलाकात कर उनसे रोहिंग्या मुसलिमों की घुसपैठ की जांच की मांग की है।
रोहिंग्या मुसलिमों की खबरें सोशल मीडिया पर उठती रहती हैं। ऐसी कोई प्रमाणिक जानकारी अभी हमारे पास नहीं है। लेकिन रोहिंग्याओं पर जिस तरह से कुछ दलों ने अपना रुख दिखाया है, वह उचित नहीं है। देश के अंदर घुसपैठियों के लिए जगह नहीं है। देश की सुरक्षा सबसे पहले है। हर नागरिक का यह कर्तव्य है कि राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मसले पर एक हो।
-त्रिवेंद्र सिंह रावत, मुख्यमंत्री
मेरी शिकायत पर कार्रवाई शुरू हो गई है। हरिद्वार एलआईयू से मेरे पास इस संबंध में फोन आया है। मामला बहुत संवेदनशील है।
- कुंवर प्रणव चैंपियन, विधायक, भाजपा
रोहिंग्या मुसलिमों की घुसपैठ हमारी जानकारी में नहीं है। लेकिन ऐसी कोई शिकायत या इनपुट है तो इसका रिव्यू कर लेंगे।
- वीके कृष्ण कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, हरिद्वार