फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

300 नई बसें खरीदेगा परिवहन निगम, लेकिन विद्यार्थियों के लिए ये बसें होंगी बेहद खास

Thu, 02 Aug 2018 09:03 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
यात्रियों की बढ़ती संख्या और नए रूटों पर बसों की आवश्यकता को देखते हुए राज्य परिवहन निगम तीन सौ नई बसें खरीदेगा।
विज्ञापन


इसके अलावा दो सौ बसें अनुबंधित की जाएंगी। यही नहीं छोटे रूटों के लिए 50 इलेक्ट्रिक बसें और विभिन्न रूटों पर लक्जरी सेवा देने के लिए 10 वॉल्वो बसें भी ली जाएंगी। यह निर्णय परिवहन निगम की निदेशक मंडल की बैठक में लिए गए।

सचिवालय में बुधवार को निगम की 25वीं बोर्ड बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने विद्यार्थियों के लिए इलेक्ट्रिक सिटी बसें चलाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यार्थियों को स्कूल ले जाने और लाने के लिए इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी

electric bus - फोटो : file photo
उन्होंने कहा कि शहरों में विद्यार्थियों को स्कूल ले जाने और लाने के लिए इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएं। उन्होंने निगम को निर्देश दिए कि मासिक किराये के आधार पर शहरों के आसपास कस्बों से नई बसें खरीदकर चलाई जाएं।

इसके साथ ही मुख्य सचिव ने निगम की बसों में सीसीटीवी कैमरे, स्पीड गवर्नर और जीपीएस लगाने के भी निर्देश दिए। परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक बृजेश संत ने बताया कि 1183 बसों में से 243 बसें नीलामी के लायक हो गईं हैं। इसलिए नई बसों की खरीद जरूरी है।

उन्होंने बताया कि 2400 चालकों की आंखों की जांच करा दी गई है। 600 बसों में स्पीड गवर्नर लगा दिए गए हैं, शेष में लगाए जा रहे हैं। बैठक में अपर मुख्य सचिव ओम प्रकाश, सचिव पर्यटन दिलीप जावलकर, अपर सचिव वित्त एलएन पंत, महाप्रबंधक संचालन दीपक जैन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें