फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुड़कीः नहर की पटरी पर मिले पांच जिंदा रॉकेट, जांच में जुटी सेना

Wed, 27 Apr 2016 08:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की, मंगलौर

सार

  • बम निरोधक दस्ता और सेना की स्पेशल यूनिट जांच में जुटी
  • सेना क्षेत्र से इतनी दूर रॉकेट कैसे पहुंचे, जांच शुरू 
विज्ञापन
सेना की स्पेशल टीम ने रॉकेट कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुड़की क्षेत्र में गंगनहर किनारे सेना के पांच रॉकेट मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। रॉकेट जिंदा बताए जा रहे हैं। लेकिन इस संबंध में कोई अधिकारी बोलने को तैयार नहीं है। पुलिस और आर्मी की स्पेशल यूनिट जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन


बुधवार दोपहर मंगलौर क्षेत्र के नसीरपुर और मोहम्मदपुर के बीच नहर पटरी किनारे राहगीरों ने कुछ रॉकेटनुमा चीज पड़ी देखी। राहगीरों की सूचना पर नारसन चौकी प्रभारी सुखपाल मान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

आला अधिकारियों के माध्यम से सेना को भी सूचना पहुंचाई गई। हरिद्वार से बम निरोधक दस्ता मौके पर बुलाया गया।
विज्ञापन

सैन्य क्षेत्र से दस किमी दूरी पर मिले रॉकेट

रॉकेट - फोटो : AmarUjala
बीडीएस के उपनिरीक्षक ललित मोहन ने बताया कि शुरूआती जांच में पता चला है कि ऐसे रॉकेट का इस्तेमाल एयर डिफेंस सिस्टम के तहत टैंक से दागने में किया जाता है।

इसी बीच सेना की स्पेशल टीम मौके पर पहुंचकर पांचों रॉकेट जब्त कर लिए। जब्त रॉकेट लेकर स्पेशल टी नारसन चौकी पहुंची। गंगनहर पटरी पर जिस जगह से रॉकेट मिले हैं रुड़की सेना क्षेत्र से करीब 10 किलोमीटर दूर हैं। यह रॉकेट इतनी दूर कैसे पहुंचे पुलिस व सेना छानबीन में जुट गई है। प्रथम दृष्टया इसमें किसी कबाड़ी या फिर चोर का हाथ माना जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें