फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारधाम यात्रा 2018: बदरीनाथ हाईवे पर गिरा पहाड़, मलबा हटाकर एक घंटे बाद हुआ सुचारु

Wed, 25 Jul 2018 06:47 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
Highway blocked, landslide
विज्ञापन

बदरीनाथ हाईवे पर पहाड़ से भारी मलबा आने से चारधाम यात्रा बाधित हो गई। हालांकि बाद में हाईवे खोल दिया गया। बदरीनाथ हाईवे पर गोविंदघाट पिनोला में बुधवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे मलबा आ गया था, जिस कारण मार्ग अवरुद्ध हो गया। बीआरओ द्वारा हाईवे करीब साढ़े 11 बजे खोल दिया गया। यहां यात्रा सुचारु है। 

विज्ञापन


वहीं फाटा में डोलिया देवी मंदिर के समीप रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे  बुधवार सुबह से बंद है। मलारी हाईवे सलधार के समीप भारी मलवा आने से शाम को बंद हो गया। बीआरओ मार्ग को खोलने में जुट गया है। बताया गया कि मार्ग कल तक ही खुल पाएगा।

कुमाऊं के सभी जिलों में बुधवार की सुबह रिमझिम बारिश हुई। बारिश के चलते हल्द्वानी में कालाढूंगी रोड जलमग्न हो गई। बागेश्वर में कपकोट पिंडारी ग्लेशियर मोटर मार्ग तीन जगह बंद पड़ा हुआ है। रुद्रपुर, बाजपुर, पिथौरागढ़, मुनस्यारी और नाचनी क्षेत्र में लगातार बारिश हो रही है।
विज्ञापन


टनकपुर-चम्पावत राजमार्ग, सुखीढांग, टिप्पन टॉप में मलबा आने से बंद हो गया है। चंपावत में मलबा आने से टनकपुर-चंपावत के बीच अमरूबैंड के पास सुबह सड़क बंद हो गई। दोनों तरफ वाहनों की लाइनें लगी रही। जेसीबी की मदद से मलबा हटाया गया। टनकपुर पूर्णागिरि मार्ग में भी बाटनागाड़ में मलबा आया है। यहां भी वाहनों की आवाजाही बंद है। सड़कों को खोलने में एनएच व लोनीवि की टीम लगी हुई है। टनकपुर में शारदा नदी के उफान से सैलानीगोठ की नई बस्ती में भूकटाव तेज हो गया है। बुधवार को तहसीलदार ने यहां का जायजा लिया।

Trending Videos
विज्ञापन

प्रशासन चाहकर भी कुछ नहीं कर पा रहा

वहीं चारधाम यात्रा के लिए नासूर बन चुके ओजरी-डबरकोट में लगातार भूस्खलन होने से यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग मंगलवार को भी बंद रहा। बुधवार को भी मार्ग खोलने के प्रयास जारी रहे। एनएच कर्मचारियों ने बीच-बीच में मलबा हटाने का प्रयास जारी रखा, लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी। इससे जानकीचट्टी की तरफ वाहनों समेत फंसे करीब 20 यात्रियों का सब्र जवाब देने लगा है। उधर हेल्गूगाड़ और थिरांग के बीच तीन स्थानों पर भूस्खलन होने से गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग भी घंटीं तक बाधित रहा। बता दें कि यमुनोत्री राजमार्ग बीती शनिवार रात करीब 12 बजे ओजरी-डबरकोट में भारी भूस्खलन होने से बाधित हो गया था।

हाईवे से मलबा हटाने के लिए एनएच कर्मचारियों की टीम पूरे साजो सामान के साथ मौके पर मौजूद है। लेकिन पहाड़ी से लगातार मलबा पत्थर गिरने के कारण कर्मचारियों के चोटिल होने का डर बना हुआ है। जिस कारण मलबा हटाने का कार्य आरंभ नहीं हो पा रहा है। इस बीच जानकीचट्टी की तरफ अपने वाहनों के साथ फंसे यात्रियों का सब्र भी जवाब देने लगा है। यात्रियों द्वारा लगातार प्रशासन से मलबा हटाकर वाहन निकालने की अपील की जा रही है। लेकिन ओजरी-डबरकोट और मौसम के रौद्र रूप को देखकर प्रशासन चाहकर भी कुछ नहीं कर पा रहा है। हालांकि कई यात्रियों को पहले ही तिर्खली-कुंसाला पैदल मार्ग से निकाल लिया गया है। जबकि यमुनोत्री धाम यात्रा भी जैसे-तैसे इसी पैदल मार्ग से संचालित की जा रही है।

उधर, डेंजर जोन में शामिल भटवाड़ी ब्लॉक स्थित हेल्गूगाड़ और थिरांग क्षेत्र में भी लगातार भूस्खलन हो रहा है। सोमवार देर रात को हुई बारिश के बाद भी इन दोनों स्थानों के बीच में करीब तीन जगहों पर मलबा आने से गंगोत्री हाईवे बाधित हो गया था। हालांकि बीआरओ कर्मचारियों ने मंगलवार सुबह करीब आठ बजे तक मलबा हटाकर यातायात सुचारू कर दिया था।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें