फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदरीनाथ हाइवे पर टूटी चट्टान तो 30 हजार यात्री फंसे, रुकी यात्रा

Fri, 19 May 2017 06:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जोशीमठ
विज्ञापन
badrinath highway - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बदरीनाथ हाईवे में शुक्रवार को हाथी पर्वत का एक बड़ा हिस्सा टूटकर आने से राजमार्ग अवरुद्ध हो गया। इसके चलते बदरीनाथ यात्रा भी रोक दी गई। हाईवे बंद होने से बदरीनाथ सहित विभिन्न पड़ावों में करीब तीस हजार तीर्थयात्री फंसे हुए हैं।
विज्ञापन


बीआरओ के अधिकारियों ने शनिवार पूर्वाह्न 11 बजे तक हाईवे को सुचारु करने का दावा किया है।  बदरीनाथ राजमार्ग में शुक्रवार अपराह्न साढ़े तीन बजे अचानक हाथी पर्वत की तलहटी में चट्टान का एक बड़ा हिस्सा टूटकर हाईवे पर आ गिरा। गनीमत यह रही कि इस दौरान हाईवे पर कोई यात्रा वाहन नहीं गुजर रहा था।

पुलिस प्रशासन की ओर से बदरीनाथ धाम सहित यात्रा पड़ाव गौचर, कर्णप्रयाग, नंदप्रयाग, चमोली, पीपलकोटी, जोशीमठ, गोविंदघाट, पांडुकेश्वर और बदरीनाथ में लाउडस्पीकर से तीर्थयात्रियों को सुरक्षित स्थानों में शरण लेने की अपील की गई। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की ओर से शाम चार बजे से हाईवे को खोलने का काम भी शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन


बीआरओ के कमांडर आर सुब्रमण्यम का कहना है कि चट्टान से भारी मात्रा में बोल्डर हाईवे पर आ गए हैं, जिन्हें विस्फोट से तोड़ा जा रहा है। शनिवार पूर्वाह्न 11 बजे तक हाईवे को सुचारु कर दिया जाएगा। हालांकि भारी मलबे और बोल्डरों को देखते हुए हाईवे के दोपहर से पहले खुलने की उम्मीद कम ही दिख रही है।     
विज्ञापन

10347 तीर्थयात्री पहुंचे बदरीनाथ धाम

char dham yatra
इधर, जिलाधिकारी आशीष जोशी का कहना है कि तीर्थयात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोक लिया गया है। यात्रा पड़ावों पर रहने और खाने की पर्याप्त सुविधा है। तीर्थयात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी। शनिवार को हाईवे सुचारु होने पर तीर्थयात्री अपने गंतव्य को लौट जाएंगे।  
बदरीनाथ धाम में बृहस्पतिवार को 10347 तीर्थयात्रियों ने भगवान बदरीविशाल के दर्शन किए। अभी तक बदरीनाथ में 1,75477 तीर्थयात्री बदरीनाथ के दर्शन कर चुके हैं।

बदरीनाथ धाम में मौसम सामान्य बना है। तीर्थयात्री बदरीनाथ धाम के दर्शन कर ब्रह्मकपाल और अन्य देवालयों के दर्शनों को भी पहुंच रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें