फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli: नीती घाटी में टूटी चट्टान, टनों मलबा सेगड़ी नाले में आने में जल स्तर हुआ कम, झील बनी तो बढ़ेगा खतरा

Fri, 27 Oct 2023 02:33 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ (चमोली)

सार

सेगड़ी नाले में भारी भरकम चट्टान टूट गई, जिससे इस नाले का जलस्तर काफी कम हो गया है। चट्टान टूटने से नाले का पानी का रिसाव कम हो गया है, लेकिन नाले में झील बनीं तो धौली गंगा के जलस्तर में अचानक बढोत्तरी हो सकती है।
विज्ञापन
नीती घाटी में सेगड़ी नाले टूटी भारी भरकम चट्टान - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नीती घाटी में सेगड़ी नाले के शीर्ष भाग में बुधवार रात को चट्टान टूटने से टनों मलबा नाले में आ गया है, जिससे नाले का जलस्तर कम हो गया है। स्थानीय लोगों को आशंका है कि नाले में झील बन सकती है। उन्होंने प्रशासन से इसकी जांच कराने की मांग की है।

 

बुधवार देर रात को तमक के पास सेगड़ी नाले में भारी भरकम चट्टान टूट गई। जिससे इस नाले का जलस्तर काफी कम हो गया है। ग्राम प्रधान लक्ष्मण सिंह बुटोला और बलवंत सिंह का कहना है कि चट्टान टूटने से नाले का पानी का रिसाव कम हो गया है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...दिल जीत गई मासूमियत: कड़ी सुरक्षा के बीच बच्चे ने पकड़ लिया उपराष्ट्रपति का हाथ, बोला-पापा फोटो खींच लो जल्दी
विज्ञापन


हालांकि चीन सीमा को जोड़ने वाला जोशीमठ-मलारी हाईवे इससे दूर है, लेकिन नाले में झील बनीं तो धौली गंगा के जलस्तर में अचानक बढोत्तरी हो सकती है। स्थानीय लोगों ने इसकी जांच और समय रहते सुरक्षा के उपाय करने की मांग उठाई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें