फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: सिद्धबली मंदिर के पास दर्दनाक हादसा, वाहन पर गिरी भारी चट्टान, दो लोगों की मौत, पांच घायल

Mon, 04 Aug 2025 01:46 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार (पौड़ी)।

सार

 सिद्धबली मंदिर के पास वाहन के ऊपर भारी चट्टान गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। जबकि पांच लोग गंभीर घायल हैं।
विज्ञापन
वाहन पर गिरी चट्टान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोटद्वार-पौड़ी हाईवे पर सिद्धबली मंदिर के पास सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। किल्बोखाल से कोटद्वार आ रही मैक्स पर अचानक पहाड़ी से भारी चट्टान और मलबा गिर गया। हादसे में वाहन सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए।

मृतकों की पहचान सतबीर (20) और रविंद्र उर्फ मोटा (32) के रूप में हुई है, जो पौड़ी गढ़वाल जनपद के रहने वाले थे। घायल लोगों को बेस अस्पताल कोटद्वार में भर्ती कराया गया है, जिनमें गंभीर रूप से घायल चालक देवेंद्र और दिनेश को हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: नशे की हालत में कार चला रहे CMO ने बाइक सवार युवकों को मारी टक्कर, एक हायर सेंटर रेफर

घायलों में मीनाक्षी, पंकज, सिमरन, देवेंद्र और दिनेश शामिल हैं। घटना के बाद प्रशासन और राहत टीमें मौके पर पहुंचीं और घायलों को अस्पताल भिजवाया गया। पहाड़ी क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से भूस्खलन का खतरा बना हुआ है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें