फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुड़की: देर रात अज्ञात बदमाशों ने घर में घुसकर की डकैती, घरवालों को पीट- पीटकर किया लहूलुहान

Mon, 10 Sep 2018 07:36 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
robbery - फोटो : demo pic
विज्ञापन
कलियर क्षेत्र स्थित माजरी गांव में परिवार को बंधक बनाकर डकैती डालने से पूर्व बदमाशों ने परिवार की पूरी रेकी की थी। परिवार में कितने सदस्य हैं, बदमाशों को इसकी पूरी जानकारी थी। यहां तक की उन्हें यह भी पता था परिवार ने एक दिन पूर्व 26 हजार रुपये में भैंस बेची है। घर में घुसने के बाद सबसे पहले परिवार के सदस्यों से बदमाशों ने 26 हजार की रकम के बारे में पूछा। घटनास्थल का मुआयना और पीड़ित परिवार से बातचीत के बाद पुलिस अधिकारी भी बदमाशों के रेकी करने की बात स्वीकार कर रहे हैं। पुलिस आशंका जता रही है कि डकैती में बदमाशों को गांव या किसी परिचित ने ही पूरी जानकारी दी है।
विज्ञापन


माजरी गांव में बदमाशों ने शनिवार की रात महिपाल के परिवार पर जमकर कहर बरपाया। घर में कहां से घुसना है, मेन गेट किधर है और रसोई कहां पर है, बदमाशों को सब पता था। इतना ही नहीं बदमाशों को यह तक जानकारी थी कि रसोई में गेट नहीं है और रसोई की खिड़की पशुशाला की ओर खुली है। रसोई के सहारे ही वह घर के अंदर घुस सकते हैं। डकैती से पूर्व बदमाश घर के बराबर पशुशाला पहुंचे।

 
विज्ञापन

robbery
यहां रसोई की खिड़की में लगे लोहे के सरियों को निकाला। इसके बाद एक बदमाश रसोई की खिड़की सहारे घर में घुसा और मेन गेट खोला। फिर पांच से छह बदमाश अंदर घुसे और इतने ही बदमाश घर के मेन गेट पर खड़े गए। बकौल पीड़ित परिवार घर में घुसे बदमाशों ने सभी कमरों में घुसकर बिना कुछ पूछे ही सदस्यों पर लाठी डंडों से हमला बोल दिया।

इसके बाद सभी को आंगन में बैठा दिया और एक दिन पूर्व बेची गई भैंस की 26 हजार की रकम के बारे में जानकारी ली। जानकारी नहीं देने पर बदमाशों ने मारपीट की। रकम की जानकारी देने के बाद बदमाशों ने पूरे कमरों को खंगालना शुरू कर दिया। डीआईजी अजय रौतेला ने बताया कि पीड़ित परिवार के जानकारी देने पर हर बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच चल रही है। पुलिस और स्पेशल इन्वेस्टिगेशन स्क्वॉयड (सीआईयू) को रेकी करने के संबंध में गहनता से जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि रेकी में गांव या कोई परिचित भी शामिल हो सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें