इसके बाद भी यदि कोई विवाद या उग्र आंदोलन की स्थिति बनी तो आगे फैसला लिया जाएगा। देव भूमि उद्योग उद्योग व्यापार मंडल के संरक्षक उमेश अग्रवाल का कहना है कि वे बंद को समर्थन नहीं दे रहे हैं। यदि कोई व्यापारी अपनी इच्छा से प्रतिष्ठानों को बंद रखता है तो इसका विरोध भी नहीं किया जाएगा।
इधर, इस आंदोलन को देखते हुए एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने भी पुलिस को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। सोमवार को संवेदनशील और अतिसंवेदनशील स्थानों पर भारी पुलिस फोर्स तैनात रहेगा। चीता मोबाइल के अलावा दो-दो सिपाही हर वक्त गश्त करेंगे।
एसएसपी ने बताया कि सोमवार को देहरादून शहर को चार जोन और 11 सेक्टरों में बांटा गया है। पूरे शहर में चार सीओ, 11 एसओ, 65 सब इंस्पेक्टर, 16 महिला सब इंस्पेक्टर, छह हेड कांस्टेबल, 200 कांस्टेबल, 60 महिला कांस्टेबल तैनात रहेंगे। इसके अलावा तीन कंपनी एक सेक्शन पीएसी को भी तैनात किया जाएगा।