फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज कर्मियों को मिलेगा दीवाली का बोनस, लेकिन परिवहन निगम ने रखी ये शर्त

Fri, 06 Oct 2017 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
परिवहन  निगम ने रोडवेज कर्मियों को दीवाली बोनस देने की घोषणा की है। लेकिन उन्हें ये बोनस सिर्फ एक ही कंडीशन पर दिया जाएगा। आगे पढ़िए पूरी खबर...
विज्ञापन


दीपावली पर बसों में यात्रियों की भीड़ के दौरान कर्मचारियों की कमी दूर करने के लिए उत्तराखंड परिवहन निगम ने बोनस स्कीम की घोषणा कर दी है। यह स्कीम 15 अक्तूबर से 26 अक्तूबर तक लागू रहेगी।

लगातार दस दिन ड्यूटी करने वाले चालकों एवं परिचालकों के अलावा स्टाफ कर्मचारियों को भी दीपावली बोनस दिया जाएगा। दीपावली पर यात्रियों की भीड़ काफी बढ़ जाती है। रोडवेज में चालकों और परिचालकों को संकट है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसके चलते निगम को बसों के संचालन करने में दिक्कतें आती हैं। निगम त्योहारी सीजन में रोडवेज चालकों एवं परिचालकों के लिए बोनस स्कीम शुरू करता है, ताकि बसों के संचालन के साथ निगम की आमदनी बढ़ाई जा सके। दीपावली के मद्देनजर भी निगम ने बोनस स्कीम शुरू कर दी है।

आरएम सीपी कपूर के मुताबिक लगातार दस दिन ड्यूटी करने वाले चालकों एवं परिचालकों को एक हजार रुपये, तकनीकी कर्मचारियों को छह सौ रुपये और लिपिकों को पांच सौ रुपये बतौर बोनस दिया जाएगा।

आरएम के मुताबिक मैदानी रूट पर 2750 किलोमीटर, पर्वतीय रूट पर 1980 किलोमीटर और मिश्रित रूट पर 2200 किलोमीटर बस चलाने वाले चालक एवं परिचालक भी बोनस के हकदार होंगे। इन रूटों पर निर्धारित किमी तक बसें चलाने वाले चालकों एवं परिचालकों के लिए ड्यूटी की दिनों की अनिवार्यता नहीं होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें