स्वास्थ्य और इलाज के लिए की जा रहीं व्यवस्थाएं
दुर्घटना होने पर संंबंधित आसपास के सरकारी अस्पताल से ही यात्री के लिए इलाज का इंतजाम किया जाएगा। कहा कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से चारधाम यात्रा मार्ग पर 50 हेल्थ एटीएम लगाए जा रहे हैं। यात्रा मार्ग पर टेली मेडिसिन से यात्रियों को मौके पर ही दवाइयां उपलब्ध कराई जाएंगी। चारधाम यात्रा को मानसखंड से भी जोड़ रहे हैं। चारधाम यात्रा चेक पोस्ट को आधुनिक रूप दे रहे हैं।
रुद्रप्रयाग में जाम लगा तो श्रीनगर पौड़ी में रोके जाएंगे वाहन
परिवहन मंत्री ने कहा कि यदि चारधाम यात्रा के दौरान जाम लगा तो आसपास के स्टॉपेजों पर वाहनों को रोका जाएगा। इससे एक साथ स्थान बहुत वाहन एकत्रित न हों। कहा कि यदि रुदप्रयाग में जाम लगता है तो पौड़ी और श्रीनगर में वाहन रोके जाएंगे। इसके लिए परिवहन विभाग जनपद स्तरीय व्यवस्था पर काम किया जा रहा है। जाम खुलने पर यात्री वाहनों को प्राथमिकता दी जाएगी। प्राइवेट वाहनों को रोका जाएगा।
रोडवेज को 20 करोड़ लाभ पर लाए
परिवहन मंत्री ने कहा कि 23 साल में रोडवेज को 350 करोड़ के घाटे से उबारकर 20 करोड़ के लाभ पर ला गए हैं। तीन दिन से रोडवेज का सर्वर खबर होने पर उन्होंने कहा कि इसके लिए दिल्ली में एनआईसी से बात कर दी गई है। सर्वर न चलने से रोडवेज की ऑनलाइन बुकिंग नहीं हो पा रही है।
12 अप्रैल को होगी बैठक
परिवहन मंत्री ने कहा कि 12 अप्रैल को देहरादून में ट्रांसपोर्टरों की बैठक बुलाई गई है। कहा कि इस बार चारधाम यात्रा में किसी प्रकार का किराया नहीं बढ़ेगा।