फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर आंदोलन की तैयारी में परिवहन निगमकर्मी, सात जून से सामूहिक अवकाश की चेतावनी 

Fri, 31 May 2019 09:45 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन से जुड़े कर्मचारी एक बार फिर आंदोलन की योजना बना रहे हैं। संगठन पदाधिकारियों की ओर से प्रबंध निदेशक डॉॅ. आर राजेश को भेजे गए पत्र में बताया है कि महाप्रबंधक (संचालन) की ओर से यूनियन पदाधिकारियों के साथ हुई वार्ता का जो कार्यवृत्त भेजा गया है, उसमें 18 सूत्री मांगों पर सहमत होना दर्शाया गया है। जबकि यूनियन का मत है कि उपरोक्त पत्र में सकारात्मक रूप से मांगपत्र के बिंदुओं का समाधान नहीं हुआ है। 

विज्ञापन


यूनियन पदाधिकारियों का कहना है कि उन्हें भ्रमित किया जा रहा है। जबकि हकीकत यह है कि परिवहन निगम प्रबंधन स्तर पर मांगों पर अमल नहीं हुआ है। प्रबंध निदेशक को भेजे गए पत्र में यूनियन पदाधिकारियों का कहना है कि यदि छह जून तक मांगों पर अमल नहीं हुआ तो सात जून को यूनियन से जुड़े तमाम कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर चले जाएंगे।
उल्लेखनीय है कि उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के तमाम कर्मचारियों ने वेतन भुगतान, पदोन्नति व नियमितीकरण समेत 18 सूत्री मांगों को लेकर पिछले दिनों लामबंद हो गए।
विज्ञापन


परिवहन निगम कर्मचारियों ने 16 मई से सामूहिक कार्य बहिष्कार का निर्णय लिया था। प्रबंध निदेशक की मौजूदगी में हुई बैठक में तमाम मुद्दों पर सहमति बन गई थी लेकिन अब यूनियन पदाधिकारी व कर्मचारी एक बार फिर आंदोलन की चेतावनी दे रहे हैं। दूसरी ओर प्रबंध निदेशक डॉ. आर राजेश कुमार का कहना है कि यूनियन पदाधिकारियों के साथ तमाम मुद्दों पर चर्चा हो चुकी है। वेतन भुगतान कराने के साथ ही तमाम मुद्दों पर कार्रवाई हो रही है ऐसे में आंदोलन का कोई औचित्य नहीं बनना हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें