फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज कर्मियों ने आरएम-एआरएम को घेरा

Sat, 20 Feb 2016 01:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
एस्योर्ड कैरियर प्रमोशन (एसीपी) में भेदभाव का आरोप लगाते हुए रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के बैनर तले ग्रामीण, ऋषिकेश, पर्वतीय और ब डिपो के कर्मचारियों ने परिवहन निगम के आरएम देहरादून मंडल के कार्यालय में हल्ला बोला। गुस्साए कर्मचारी ‘भेदभाव नहीं चलेगा, नहीं चलेगा’, ‘निगम प्रबंधन होश में आओ, सभी के साथ समान नीति अपनाओ’ नारे लगाते हुए आरएम दफ्तर धमके।
विज्ञापन


आरएम को दफ्तर में न पाकर कर्मचारी भड़क गए और एआरएम का घेराव कर नारेबाजी की। सूचना पर पहुंचे आरएम का कर्मचारियों ने घेराव किया। आरएम आरके अग्रवाल के एसीपी जल्द जारी करने के आश्वासन पर कर्मचारी शांत हुए।

आरएम के मिलने पर एआरएम को घेरा
निगम के गांधी रोड, देहरादून स्थित मंडल कार्यालय में शुक्रवार दोपहर 12.40 बजे रोडवेज कर्मचारी एसीपी में भेदभाव करने का आरोप लगाते हुए पहुंचे। आरएम के कार्यालय में न होने से गुस्साए कर्मचारियों ने एआरएम वित्त का घेराव कर हंगामा किया।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारी कर्मचारियों का कहना है कि एसीपी के लिए कई कर्मचारियों को दो-तीन माह से लटकाया जा रहा है। पूर्व में कुछ कर्मचारियों की एसीपी जारी कर दी गई जबकि कई को इसका लाभ जानबूझकर नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी के लिए समान नियम होने चाहिए।

सूचना पर पहुंचे आरएम आरके अग्रवाल को भी कर्मचारियों ने घेरा। आरएम के एसीपी जल्द जारी करने के आश्वासन पर कर्मचारी शांत हुए।

घेराव करने वालों में दिनेश पंत, प्रेम सिंह रावत, अरुण पाल, रमेश प्रसाद शर्मा, जयराज सिंह, सुरेंद्र कुमार, अखिल डोभाल, रविनंदन कुमार, नवीन कुकरेती, विपिन वालिया, राकेश पेटवाल, नरेंद्र तिवारी, सुरेंद्र मित्तल आदि कर्मचारी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें