फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बसों का सफर अब महंगा: नई दरें लागू, उत्तराखंड सहित बाहरी राज्यों के लिए कितना बढ़ा किराया, पढ़ें पूरी सूची

Sun, 17 Jul 2022 09:16 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

किराये की नई दरें रोडवेज बसों में सफर करने वाले यात्रियों के लिए भारी बनी रहीं। रोजमर्रा रूटों पर यात्रा करने वाले लोग भी किराया बढ़ोतरी को लेकर नाराज नजर आए। कई लोगों ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी नाराजगी जाहिर भी की है। 
विज्ञापन
रोडवेज बस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य परिवहन प्राधिकरण (एसटीए) की ओर से किराये की दरें तय करने के साथ ही परिवहन निगम ने भी रोडवेज बसों का किराया बढ़ा दिया है। देर रात ही निगम ने नई दरें अपडेट कर दीं। इसी हिसाब से शनिवार को सुबह से ही किराया वसूली की गई।
विज्ञापन


परिवहन निगम ने अलग-अलग रूटों पर प्रति किलोमीटर प्रति यात्री के हिसाब से किराया बढ़ोतरी की है। मैदानी रूटों पर कम और पर्वतीय मार्गों पर ज्यादा किराया बढ़ोतरी हुई है। कई जगहों पर टोल टैक्स की वजह से और ज्यादा बढ़ोतरी हुई है।

किराये की नई दरें शनिवार को रोडवेज बसों में सफर करने वाले यात्रियों के लिए भारी बनी रहीं। रोजमर्रा रूटों पर यात्रा करने वाले लोग भी किराया बढ़ोतरी को लेकर नाराज नजर आए। कई लोगों ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी नाराजगी जाहिर भी की है। 
विज्ञापन

 

दून से कहां तक कितना किराया बढ़ा

कहां से कहां पहले किराया अब किराया कितनी बढ़ोतरी
दून-पिथौरागढ़   820  1008  188
दून-रानीखेत  595 690    95
दून-हरिद्वार 100   120   20
दून-ऋषिकेश   80  95  15
दून-मसूरी   65   80  15
दून-रुड़की  105  115   10
दून-अल्मोड़ा 610  705  95
दून-हल्द्वानी साधारण   440   500    60
दून-हल्द्वानी वॉल्वो  1145    1402  257
दून-लोहाघाट  705  820 115
दून-हल्द्वानी एसी जनरथ  604  683  79
दून-लुधियाना साधारण       370  375  05
दून-नैनीताल   510     590      80
दून-श्रीनगर    280  335    55
दून-टनकपुर     545  625   80
दून-टनकपुर एसी जनरथ  725    840   115
दून-कोटद्वार      215  240    25
विज्ञापन

अन्य राज्यों के लिए कितनी बढ़ोतरी

कहां से कहां पहले किराया अब किराया बढ़ोतरी रु
दून-लखनऊ 735  765  30
दून-कानपुर   720   745   25
दून-गुरुग्राम साधारण 395   410  15
दून-गुरुग्राम वॉल्वो   888   967    79
दून-मुरादाबाद  320  350   30
दून-चंडीगढ़ साधारण  295 310   15
दून-चंडीगढ़ वॉल्वो   595    625  30
दून-दिल्ली साधारण 360   375   15
दून-दिल्ली वॉल्वो  808 888  80
दून-दिल्ली एसी जनरथ  499  499  26
दून-फरीदाबाद    380  395   15
दून-सहारनपुर 95 110   15
दून-जयपुर  882   903 21
दून-कटरा वॉल्वो  1602 1665   63
दून-जम्मू वॉल्वो  1439 1502  63
 

ये भी पढ़ें...kanwar Yatra 2022: यात्री ध्यान दें, आज से रूट डायवर्ट, दिल्ली, मेरठ से आने से वाले पहले पढ़ लें ये पूरा प्लान

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें