फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज कर्मियों ने फिर भरी हुंकार, दो जुलाई से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार का एलान

Wed, 26 Jun 2019 08:35 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर (ऊधमसिंह नगर)
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

दो माह के वेतन समेत 18 सूत्रीय मांगों को लेकर रोडवेज कर्मचारियों ने दो जुलाई से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार का एलान किया है। मंगलवार को रुद्रपुर डिपो में उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारियों की बैठक हुई। क्षेत्रीय अध्यक्ष एलडी पालीवाल ने कहा कि कर्मचारियों को दो माह से वेतन नहीं मिला है।

विज्ञापन


महाप्रबंधक के साथ वार्ता होने के बाद भी उनकी मांगे पूरी नहीं हुई। चेतावनी दी कि यदि एक जुलाई तक समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो दो जुलाई से कार्य बहिष्कार करेंगे। वर्तमान में प्रत्येक डिपो की आय लक्षित आय से अधिक आ रही है, इसके बाद भी कर्मचारियों को वेतन नहीं दिया जा रहा है।

रुद्रपुर डिपो के शाखा अध्यक्ष गुरुवेल सिंह ने कहा कि निगम प्रबंधन और राज्य सरकार एस्मा लगाकर आंदोलन को कुचलने का प्रयास कर रही है। एस्मा के खिलाफ यूनियन हाईकोर्ट जाएगी।
विज्ञापन


बैठक में प्रांतीय उपमहामंत्री जमील खान, प्रांतीय उपाध्यक्ष बलदेव सिंह, प्रांतीय संयुक्त मंत्री हरीश जोशी, गोपेश्वर श्रीवास्तव, अशोक श्रीवास्तव, सोहन गुप्ता, धर्मपाल कंबोज, गुरबेल सिंह, पवन गुप्ता, यशपाल सिंह, अमरिंदर सिंह, सतपाल सिंह, अनिल ठाकुर, लाल कुमार, चरणजीत, गुरप्रीत, धर्मेंद्र सिंह, कृष्ण राजवर मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें