फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क से खाई की तरफ अनियंत्रित होकर लुढ़की बस, ऐसे बची 27 यात्रियों की जान

Wed, 26 Jun 2019 08:35 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई टिहरी
विज्ञापन
खाई की तरफ लुढ़की बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

ऋषिकेश से कंडियालगांव जा रही एक मिनी बस दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार 27 लोगों की जान बाल-बाल बच गई। मंगलवार को बस ऋषिकेश से लंबगांव क्षेत्र के कंडियालगांव जा रही थी।

विज्ञापन


दोपहर करीब दो बजे चंबा-भल्डियाणा-लंबगांव मोटर मार्ग पर उप्पू गांव के समीप बस का पिछला टायर सड़क से बाहर हो गया, जिससे बस सड़क से करीब दो मीटर नीचे लुढ़क गई। सड़क के नीचे नहर पर बस अटक गई, जिससे बड़ी दुर्घटना होने से बच गई।

बस लुढ़कते ही यात्रियों की चीख पुकार मच गई। बस के सड़क के नीचे अटकने से सवारियों ने राहत की सांस ली। सभी सवारियां एक-दूसरे की मदद से बस से बाहर निकली। बाद में सभी लोग दूसरे वाहन से अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें