फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज कर्मियों ने किया सचिवालय का घेराव

Tue, 19 Nov 2013 08:55 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
छह सूत्रीय मांगों के समर्थन में रोडवेज कर्मचारियों ने मंगलवार को सचिवालय कूच किया। जुलूस में राज्य भर से आए कर्मचारी शामिल हुए। बाद में उत्तराखंड परिवहन निगम कर्मचारी संयुक्त मोर्चा से वार्ता के दौरान मुख्य सचिव सुभाष कुमार ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


परेड ग्राउंड से जुलूस पहुंचा सचिवालय
कर्मचारियों का जुलूस दुपहर करीब 12 बजे परेड ग्राउंड से शुरू होकर सचिवालय पहुंचा। सचिवालय के बाहर जुलूस आम सभा में तब्दील हो गया। मोर्चा के सचिव विजय कुमार ममंगाई ने कहा कि मांगों पर कार्रवाई न हुई तो 17 दिसंबर से परिवहन कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।

कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा सभी मांगों पर मुख्यमंत्री से भी बात की जाएगी। इस अवसर पर मोर्च के प्रदेश महामंत्री अशोक कुमार, दिनेश गोसाई, हरेंद्र कुमार, राजेश नंदा, प्रेम सिंह रावत, रामचंद्र रतूड़ी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रमुख मांगें
निजी बसों को जारी परमिट निरस्त किए जाएंठेका कर्मचारियों को संविदा पर नियुक्त ग्रेच्युटी सीमा बढ़ाकर दस लाख रुपये की जाए
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें