सरकार का इन सेक्टरों में निवेश पर फोकस
पर्यटन क्षेत्र में अगले साल 40 से 50 हजार करोड़ के निवेश का लक्ष्य रखा गया है। इसके अलावा स्वास्थ्य के क्षेत्र में 2000 करोड़, उद्यानिकी (सेब व कीवी) के क्षेत्र में 2500 करोड़, 20 विश्वस्तरीय उच्च शिक्षा के संस्थानों की स्थापना के लिए 10 हजार करोड़, शहरी विकास अवस्थापना के लिए 30 हजार करोड़ का निवेश जुटाना है। उद्योग व अवस्थापना विकास के लिए देश भर के उद्यमियों को आकर्षित करना है।
निवेशक केवल टैक्स में छूट मिलने की वजह से निवेश नहीं करते हैं। इसके दूसरे कई और कारण भी होते हैं। उत्तराखंड सरकार ने पिछले एक साल में निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए अपनी नीतियों को काफी आकर्षक बनाया है। उससे निवेश का माहौल बना हुआ है। हम इस वातावरण का फायदा उठाने के लिए एक निवेशक सम्मेलन करेंगे। यह अक्तूबर-नवंबर में प्रस्तावित है। प्रधानमंत्री का समय मिलने पर तय होगा। पहले दिन पीएम आएंगे। इससे पहले विदेश और देश में रोड शो होंगे।
- आर मीनाक्षी सुंदरम, सचिव मुख्यमंत्री