फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषि विहार से शिमला बाईपास तक सड़क हो जाएगी चौड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषि विहार से शिमला बाईपास तक अब सड़क चौड़ी होगी। शासनादेश होने पर रविवार को स्थानीय लोगों की ओर से ऋषि विहार में आयोजित स्वागत समारोह में धर्मपुर विधायक विनोद चमोली और मेयर सुनील उनियाल गामा ने यह बात कही।
विज्ञापन

चमोली ने कहा कि धर्मपुर विधानसभा के अंतर्गत ऋषि विहार में नाले और सड़क की बड़ी समस्या थी। इससे करीब 30 हजार की आबादी को फायदा मिलेगा। विधायक और मेयर ने क्षेत्र में अन्य स्थानों पर भी भ्रमण कर जनसमस्याएं सुनीं। मेयर ने कहा कि इंदिरानगर-ऋषि विहार-शिमला बाईपास मार्ग पर एक सप्ताह में एलईडी लाइट लगाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। स्वागत कार्यक्रम में ऋषि विहार समिति इंदिरा कॉलोनी आवासीय समिति के अध्यक्ष वासुदेव जखमोला, रोहित कुमार, मनमोहन चमोली, ऊषा चौहान, प्रकाश गैरोला, पुष्कर चौहान, लक्ष्मी प्रसाद बिजल्वाण आदि मौजूद रहे। मा.सि.रि.
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें