फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

है तो मोटर मार्ग, लेकिन पैदल लायक भी नहीं

Tue, 19 Nov 2013 07:00 PM IST
अमर उजाला, थराली
विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील का नंदकेशरी-जौला है तो मोटर मार्ग, लेकिन विभागीय लापरवाही ने इसे पैदल चलने लायक भी नहीं छोड़ा है। हालात यह है इस मार्ग से गुजरने वालों को खासी परेशानी झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन


15 से अधिक गांवों को जोड़ती है सड़क
उत्तराखंड के थराली में नंदकेशरी-जौला मोटर मार्ग तहसील के भुल्यूड़, काठिंग, धौड़, चिड़िंगा स्टेट, अखोड़सारी, झड़िया, चिड़िंगा तल्ला और मल्ला, सिमसारी, कल्याणी, जौला, बुड़जौला, त्रिकोट और सेरा सहित 15 से अधिक गांवों को जोड़ता है। वर्ष 2005 से पीएमजीएसवाई के अधीन इस मार्ग पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।

सड़क की हालत दयनीय
हालात यह है कि किमी एक से तीन किमी तक बड़े-बड़े गड्ढ़ों में भरा पानी और कीचड़ से लबालब सड़क जानलेवा बनी हुई है। इससे आगे भी सड़क की हालत और दयनीय है। कहीं पुश्ते गिरे हैं तो कहीं पर मलबा जमा है।
विज्ञापन


राजकीय इंटर कालेज देवाल में पढ़ने वाली सिमसारी गांव की रेखा कहती है वह स्कूल के लिए रोज 10 किमी पैदल चलती है। इस मार्ग पर बने कीचड़ और दलदल से कई बार इसमें फिसली है। वहीं इस मार्ग से रूपकुंड जा रहे बंगाली पयर्टक सोमेश बनर्जी कहते हैं ऐसे मोटर मार्ग से तो कच्चे रस्ते ठीक होते हैं।

पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता बीएस रावत कहते हैं कि किमी 1 से 3 तक का क्षेत्र पानी बाहुल्य है। यहां पर पत्थर बिछाकर नालियों का निर्माण किया जाएगा। आगे मार्ग का सुधारीकरण कार्य जल्द शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें