फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से जगह-जगह उखड़ी सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
विकासनगर। बारिश के कारण इन दिनों दून-पांवटा स्टेट हाईवे की हालत खस्ता बनी हुई है। जगह-जगह सड़क की परत उखड़ गई है। बारीक बजरी सड़क पर फैल गई है। इससे धूल उड़ने के साथ ही दोपहिया वाहन फिसलने से राहगीर चोटिल हो रहे हैं। बावजूद इसके लोनिवि संज्ञान नहीं ले रहा है। सड़क बनाना तो दूर, विभाग पैच वर्क कर गड्ढों को भरने में भी दिलचस्पी नहीं दिखा रहा है।
विज्ञापन

सुद्धोवाला से लेकर कुल्हाल तक जगह-जगह सड़क की हालत खस्ता बनी हुई है। परत उखड़ कर गड्ढ़ो में तब्दील हो गई है। करीब 45 किमी लंबा हिस्सा जगह-जगह बदहाल पड़ा है। सेलाकुई, सहसपुर, रामपुर, खुशहालपुर, लांघा रोड तिराहे, हरबर्टपुर के पास सड़क की हालत सबसे ज्यादा खराब है। रात में बारिश के वक्त लोगों को सड़कों में गड्ढे नहीं दिखाई देेते। जिस कारण दुर्घटनाओं का अंदेशा बना रहता है। सहसपुर के पूर्व प्रधान सुंदर थापा, रामनाथ, विनोद लक्खा, रईश, शहनवाज खान आदि का कहना है कि रोजाना इस सड़क से पांवटा, नाहन, यमुना नगर, शिमला, कुल्लू, मनाली, चंडीगढ़, अंबाला, दिल्ली जाने वाले वाहनों की आवाजाही होती है। इसके साथ ही सड़क से कई गांव की आबादी भी जुड़ी हुई है। शिकायत के बाद भी विभाग क्षतिग्रस्त सड़क की कोई सुध नहीं ले रहा है। एनएच देहरादून के प्रमुख अभियंता हरिओम शर्मा ने बताया कि मामले में एसडीओ से रिपोर्ट मांगी गई है। जल्द ही गड्ढों को पैच वर्क कर भरा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें