फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 करोड़ रुपये खर्चने के बाद भी नहीं संवरी सड़क की सूरत

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिया। कोठा बैंड-पंजिया मोटर मार्ग पर चल रहा सड़क निर्माण कार्य सवालों के घेरे में है। ग्रामीणों का आरोप है कि बीते चार माह में विभाग सड़क मेंटीनेंस के नाम पर 14 करोड़ रुपये खर्च चुका है, बावजूद अब तक सड़क नहीं बन सकी है। सड़क पर जगह-जगह मलबे के ढेर लगे हुए हैं। कई मोड़ों पर सड़क बेहद तंग है। लोगों को सड़क पर खतरों भरा सफर तय करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीण वीरेंद्र सिंह बिष्ट, सुल्तान सिंह, सरदार सिंह, दयाराम, कुंदन सिंह, धरम सिंह, खजान सिंह, दिनेश सिंह, ज्ञान सिंह और मातवर सिंह आदि का कहना है कि प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत बन रही इस 17 किमी लंबी सड़क पर निर्माण कार्य पूरा होने से बुआर खेड़ा, ककाड़ी और कनबुआ गांव की आबादी को लाभ मिलेगा, लेकिन विभागीय अधिकारी सड़क सुधारीकरण में कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। सड़क पर सुरक्षा के नजरिए से कहीं पर भी सुरक्षा दीवार और क्रश बैरियर नहीं लगाए गए हैं। सड़क पर अब तक डामरीकरण का काम भी नहीं हो सका है। बरसात में सड़क कीचड़ में तब्दील हो जाती है। अन्य दिनों में सड़क से धूल का गुब्बार उठता रहता है। लोगों को मुंह पर कपड़ा बांध कर निकलना पड़ता है।
लोनिवि (पीएमजीएसवाई) के ईई बीसी पंत ने कहा कि सड़क पर अभी प्रथम चरण का काम चल रहा है। सड़क कटिंग और सुरक्षा दीवारों का निर्माण कार्य अब भी कई जगहों पर अधर में लटका है, जिसे शीघ्र पूरा किया जाएगा। सुधारीकरण और डामरीकरण का काम दूसरे चरण की धनराशि स्वीकृत होने पर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें