फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमकेश्वर विधायक 1.71 करोड़ की सड़कों का किया शिलान्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
यमकेश्वर विधायक ऋतु खंडूड़ी ने द्वारीखाल ब्लॉक में 1.71 करोड़ की लागत से 6.5 किलोमीटर की तीन सड़कों का किया शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि सड़क बनने से गांवों में रोजगार के साधन बढ़ेंगे।
विज्ञापन

क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान विधायक ने चांदपुर में मंदिर में टीन शेड का लोकार्पण करने के बाद खरीक से भंडारीपाणी तक सड़क निर्माण, कौड़ियाला ब्यासघाट मोटर मार्ग से खंड गांव तक डेढ़ किलोमीटर सड़क का शिलान्यास, बड़ेथखाल गूम मोटर मार्ग से क्यार गांव तक सड़क निर्माण का शिलान्यास किया। विधायक ऋतु खंडूड़ी ने कहा कि गांवों में सड़क पहुंचने से रोजगार के साधन बढे़ंगे और गांवों में पर्यटन के अवसर भी बढे़ंगे। कई युवा पर्यटन के क्षेत्र में रोजगार कर दूसरे लोगों को भी रोजगार देंगे। उन्होंने कहा कि खंड और क्यार गांव के लोग काफी समय से मोटर मार्ग की मांग पूरी कर रहे थे, जो पूरी हो गई है।
विधायक प्रतिनिधि गौरव सुयाल ने कहा कि क्षेत्रीय लोगों की अधिकांश मांगें इन पांच सालों में पूरी हुई हैं। पूरे क्षेत्र में विकास की बयार बह रही है। इस अवसर पर श्याम प्रसाद बड़थ्वाल, कालिका प्रसाद, मणिराम, सुनील कुमार, सत्य प्रसाद बड़थ्वाल, सुबोधनी देवी, आनंद प्रकाश, मनोज बड़थ्वाल, टीटू नेगी, सुखपाल नेगी, हरपाल सिंह, भगत सिंह नेगी, दीपक नेगी, भागचंद नेगी, धीरजमणि बड़थ्वाल और विक्रम बिष्ट आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें