आम आदमी भी कर सकता है निमार्ण की निगरानी
पीएमजीएसवाई की गाइडलाइन के अनुसार, सड़क निर्माण के दौरान कोई भी आम आदमी निगरानी कर सकता है। वह शिकायत और सुझाव भी दे सकता है। इसके लिए केंद्र सरकार की ओर से मेरी सड़क एप विकसित किया गया है। इस एप के माध्यम से सड़क निर्माण के दौरान यदि ठेकेदार की ओर से कोताही बरती जाती है तो कोई भी व्यक्ति इसकी शिकायत सीधे मंत्रालय को कर सकता है।
ये भी पढ़ें...Kedarnath Yatra: 25 मार्च से शुरू होगी यात्रा, तस्वीरों में देखें कैसे पैदल मार्ग पर बर्फ हटाने में जुटी टीमें
प्रदेश में पीएमजीएसवाई के तहत तृतीय चरण के पहले फेज में 11 सौ से अधिक लंबाई की सड़कों की स्वीकृति अगले माह तक मिलने की उम्मीद है। इसके लिए 858 करोड़ रुपये की डीपीआर बनाई गई है। डीपीआर की स्वीकृति का कार्य गतिमान है। - उदय राज सिंह, सीईओ, पीएमजीएसवाई