फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: कार खाई में गिरने से एक युवक की मौत, दो दोस्त घायल, शराब के नशे में अनियंत्रित हुआ वाहन

Wed, 01 Jul 2026 01:50 PM IST
Renu Saklani माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

प्रेमनगर थाना क्षेत्र के फूलसेनी मोड़ पर एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी मामूली रूप से घायल हो गए। पु
विज्ञापन
कार हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून प्रेमनगर थाना क्षेत्र के फूलसेनी मोड़ पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में कार चालक की मौत हो गई, जबकि कार में सवार उसके दो दोस्त मामूली रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार सूचना मिली कि फूलसेनी मोड़ पर एक कार सड़क से नीचे खाई में गिर गई है। सूचना मिलते ही प्रेमनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया।
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि कार में सवार तीनों युवक आपस में दोस्त थे और घूमने के लिए निकले थे।

पुलिस के मुताबिक तीनों ने शराब का सेवन किया था। फूलसेनी मोड़ पर रास्ते का सही अंदाजा नहीं लग पाने के कारण चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और कार सड़क से नीचे जा गिरी।
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...Uttarkashi:  हर्षिल पर मंडरा रहा बड़ा खतरा, भागीरथी के बढ़ते जलस्तर से दहशत, पांच रातों से सोए नहीं गांव के लोग
विज्ञापन


हादसे में कार चला रहे 27 वर्षीय नवलपुरी, निवासी कैनाल रोड, देहरादून की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार में सवार मयंक जोशी (23) और सागर सावंत (23), दोनों निवासी टनकपुर, जनपद चंपावत, को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। मामले की जांच की जा रही है और हादसे के कारणों की विस्तृत पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें