यमुनोत्री हाईवे पर कल्याणी ब्रह्मखाल के पास एक वैगनार गाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों सहित चार लोगों की मौत हो गई। हादसे में घायल हुए परिवार के मुखिया और उनकी ढाई साल की बेटी की हालत खतरे से बाहर है।
मणपाकोटी बड़कोट निवासी जगदेव चौहान सोमवार सुबह अपनी वैगनार में परिवार को साथ लेकर उत्तरकाशी अपनी ससुराल आ रहे थे। बड़कोट में पड़ोस में रहने वाला नंदगांव निवासी अमित भी लिफ्ट लेकर उनके साथ वाहन में सवार था।
दोपहर करीब एक बजे यमुनोत्री हाईवे पर कल्याणी ब्रह्मखाल के पास उनकी वैगनार अनियंत्रित होकर नीचे जुणगा वाली सड़क पर जा गिरी।