फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee: दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर अलग-अलग जगह सड़क हादसे, हरियाणा के दो लोगों की मौत, चार घायल

Sat, 01 Apr 2023 10:44 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की।

सार

शनिवार सुबह नगला इमरती गांव के पास हरियाणा के सोनीपत निवासी लोगों की कार आगे जा रहे  वाहन से टकरा गई। हादसे में एक युवक की जान चली गई। वहीं दूसरे सड़क हादसे में भी एक युवक की मौत हो गई जबिक चार घायल हैं। 
विज्ञापन
हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर अलग-अलग जगह सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हरियाणा के पानीपत जिला निवासी तीन लोग शुक्रवार की रात कार से हरिद्वार जा रहे थे। जैसे ही कार बाईपास पर खटका गांव के पास पहुंची तो कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।

विज्ञापन


हादसे में कार सवार संजय (32) निवासी समालका, जिला पानीपत हरियाणा, विकास(35) निवासी खोजकीपुरा जिला पानीपत हरियाणा और दीपक निवासी पूटरा, जिला पानीपत हरियाणा घायल हो गए। घायलों को रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने दीपक को मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: प्रगति रिपोर्ट में खुलासा...20 सूत्री कार्यक्रम की रैंकिंग में पौड़ी अव्वल, हरिद्वार सबसे पीछे
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, शनिवार सुबह नगला इमरती गांव के पास हरियाणा के सोनीपत निवासी लोगों की कार आगे जा रहे  वाहन से टकरा गई। हादसे में विक्की (27) ,सुमित तथा योगेश (28)निवासी सोनीपत हरियाणा घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को अस्पताल भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने योगेश निवासी पानीपत को मृत घोषित कर दिया। सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी महेश जोशी ने बताया कि मृतकों और घायलों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें