फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun : देहरादून से दिल्ली आने और जाने के लिए होंगी अलग-अलग सुरंग, डाटकाली में तीसरी टनल तैयार

Sat, 01 Apr 2023 06:24 AM IST
दुष्यंत शर्मा विनोद मुसान, देहरादून

सार

आने वाले समय में देहरादून से सहारनपुर और दिल्ली की तरफ आने-जाने के लिए दो अलग-अलग सुरंगों का प्रयोग किया जाएगा, जबकि सबसे पुरानी पहली सुरंग का प्रयोग डाटा काली मंदिर में आने-जाने के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन
डाटकाली सुरंग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दून-दिल्ली एक्सप्रेस-वे के तहत डाटकाली क्षेत्र में तीसरी सुरंग बनकर तैयार हो गई है। आने वाले समय में देहरादून से सहारनपुर और दिल्ली की तरफ आने-जाने के लिए दो अलग-अलग सुरंगों का प्रयोग किया जाएगा, जबकि सबसे पुरानी पहली सुरंग का प्रयोग डाटा काली मंदिर में आने-जाने के लिए किया जाएगा।

विज्ञापन


देहरादून में एक्सप्रेस-वे आशारोड़ी क्षेत्र से शुरू होता है। इससे करीब साढ़े तीन किमी आगे चलकर दिल्ली से देहरादून आने वाले ट्रैफिक के लिए नई सुरंग बनकर तैयार है। नई सुरंग का निर्माण तीन लेन में किया गया है। इसकी कुल लंबाई 340 मीटर है, जबकि चौड़ाई 11 मीटर है। ऊंचाई की अगर बात करें तो यह सात मीटर रखी गई है। नई सुरंग का प्रयोग दिल्ली से देहरादून की तरफ आने वाले ट्रैफिक के लिए किया जाएगा। 

बाहर से देखने पर यह सुरंग घोड़े के पैर में लगी नाल की तरह दिखाई देती है। नई सुरंग के बगल में ही पुरानी सुरंग बनी है, जिस पर वर्तमान में देहरादून-दिल्ली आने-जाने वाला ट्रैफिक गुजरता है। यह सुरंग वर्ष 2018 में रिकार्ड समय में बनकर तैयार हुई थी। इस सुरंग की लंबाई भी करीब 340 मीटर है, जबकि चौड़ाई सात मीटर और ऊंचाई करीब साढ़े पांच मीटर है।
विज्ञापन


कुछ समय बाद दिल्ली की तरफ से आने वाला ट्रैफिक जब नई सुरंग की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा, तब इस सुरंग का इस्तेमाल देहरादून से दिल्ली की तरफ जाने वाले ट्रैफिक के लिए किया जाएगा। एक्सप्रेस-वे के तहत बनी नई और पुरानी दोनाें सुरंगों के दोनों छोर पर बने मुहानों का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें