फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरियों में आरक्षण मोदी सरकार की देन : समीर आर्य

Tue, 13 Jun 2023 12:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष समीर आर्य ने अल्मोड़ा पहुंचकर कहा कि मोदी सरकार ने संविधान निर्माण की तिथि को संविधान दिवस घोषित कर ऐतिहासिक निर्णय लिया है। बाबा साहेब के जीवन से जुड़े सभी ऐतिहासिक स्थलों को तीर्थस्थल का सम्मान देना और नौकरी में आरक्षण मोदी सरकार की देन है।
विज्ञापन

आर्य सोमवार को अल्मोड़ा पहुंचे और पत्रकार वार्ता कर सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति का अध्ययन, अनुसंधान, विश्लेषण और नीति निर्माण करने के लिए डॉ. भीमराव अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय केंद्र की स्थापना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2017 में की। उन्होंने उनके नाम से भीम एप का शुभारंभ किया। पहली बार मोदी सरकार ने अनुसूचित समाज के 12 नेताओं को केंद्रीय मंत्री परिषद में शामिल कर सामाजिक न्यास सुनिश्चित करने का सराहनीय कदम उठाया है। उनके नेतृत्व में प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित हुए हैं। पीएम आवास योजना से गरीबों को अपनी छत नसीब हुई है। अटल आयुष्मान योजना से गरीबों को नि:शुल्क उपचार मिल रहा है। कहा कि भाजपा सरकार हर जाति, धर्म के लोगों को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है। आगामी लोकसभा चुनाव में भी भाजपा अपना परचम लहराएगी और मोदी के नेतृत्व में देश का नाम विश्व में सबसे ऊंचा होगा। संवाद
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें