फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri: गुल्लर के पास वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरा, एसडीआरएफ ने किया पांच लोगों का रेस्क्यू

Mon, 15 Dec 2025 08:39 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

टिहरी गढ़वाल के गुल्लर के समीप एक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से गहरी खाई में गिर गया। हादसे में पांच लोग घायल हो गए, जिन्हें एसडीआरएफ की टीम ने निकाला। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम सब इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में रेस्क्यू उपकरणों सहित तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

विज्ञापन


घटनास्थल पर पहुंचकर टीम ने देखा दुर्घटनाग्रस्त वाहन थार सड़क से लगभग 70 मीटर गहरी खाई में गिरा हुआ था। वाहन में कुल पांच व्यक्ति सवार थे। टीम द्वारा त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते हुए सभी घायलों को सुरक्षित रूप से खाई से बाहर निकाला गया। घायलों को प्राथमिक उपचार प्रदान करने के उपरांत एम्बुलेंस के माध्यम से नजदीकी अस्पताल भेजा गया।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: तुषार हत्याकांड...एनकाउंटर में एक आरोपी पकड़ा, पैर में लगी गोली, अन्य आरोपियों की तलाश जारी

दुर्घटना में घायल 

विज्ञापन

1. सोहिल, पुत्र ओम सिंह, निवासी दिल्ली, उम्र 32 वर्ष
2. रोहित गुप्ता, पुत्र आदेश गुप्ता, निवासी साहिबाबाद, उम्र 28 वर्ष
3. आशीषपाल, पुत्र श्यामू, निवासी गाजियाबाद, उम्र 28 वर्ष
4. विकाश कुमार, पुत्र रघुराज, निवासी साहिबाबाद, उम्र 26 वर्ष
5. भास्कर कुमार, पुत्र राजेंद्र सिंह, निवासी साहिबाबाद, उम्र 27 वर्ष

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें