फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में 14 घायल

Thu, 15 May 2014 08:43 PM IST
अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
हाईवे पर गलत साइड से आए एक तेज रफ्तार डंपर ने विक्रम को सामने से टक्कर मार दी, जिससे विक्रम चालक सहित दस सवारियां गंभीर घायल हो गई।
विज्ञापन


सभी घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद चालक डंपर छोड़कर फरार हो गया।

बृहस्पतिवार सुबह एक विक्रम सवारियां लेकर रायवाला से ऋषिकेश आ रहा था, इसी बीच आईडीपीएल कैनाल गेट से आगे मुर्गी फार्म के समीप सामने से आ रहे एक डंपर ने टक्कर मार दी।

चालक समेत 10 सवार‌ियां घायल

डंपर ने टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि विक्रम का अगला भाग क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लक्ष्मीकांत बर्थवाल (44) पुत्र सुरेशानंद निवासी चोपड़ाफार्म, श्यामपुर, अमर सिंह (40) पुत्र जगन्नाथ निवासी राजीवनगर, डोईवाला, बबीता (35) पत्नी अतुल रावत, उनकी बेटी प्रियंका (14) साहबनगर, छिद्दरवाला, नदीम (22) पुत्र सईद छिद्दरवाला, अंशुल (16) पुत्र चंद्रप्रकाश नेपालीफार्म, अमित (24) पुत्र धन सिंह गुमानीवाला, जगतपाल (38) पुत्र सूरजपाल डोईवाला, बबीता (26) पत्नी मदन पौड़ी गढ़वाल और चालक रिंकू (20) पुत्र नाथी सिंह निवासी कालेकीढाल घायल हो गए।

घायलों को राहगीरों ने निजी वाहन से सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद चालक डंपर छोड़कर फरार हो गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कार खाई में गिरी, चार घायल

त्यूनी के हनोल मोटर मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी जिससे उसमें सवार एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए।

ब्रह्मदत्त (35) पुत्र सालिगराम निवासी त्यूनी बाजार मूल निवासी मजोग भाटगढ़ी परिवार समेत कोटी बावर में आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होकर लौट रहे थे। रगवाड़ के पास उनकी कार 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

ब्रह्मदत्त, उनकी पत्नी बीना देवी (28) पुत्री अंकिता (3) और डेढ़ वर्षीय पुत्र छोटू घायल हो गए। नायब तहसीलदार माधव राम शर्मा की अगुवाई में रेस्क्यू आपरेशन चलाकर घायलों को खाई से निकाला गया।

सभी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र त्यूनी में भर्ती कराया गया। जहां बीना देवी की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें