फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक और कार की टक्कर में एक की मौत, तीन घायल

Sun, 01 Jun 2014 06:56 PM IST
अमर उजाला, श्यामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद-हरिद्वार राजमार्ग पर शनिवार देर रात भयंकर सड़क दुर्घटना हो गई जिसमें एक कार ट्रक के नीचे घुस गई। दुर्घटना में कारसवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई वहीं तीन घायल हो गए।
विज्ञापन


रविवार को एसओ राजीव रौथाण ने बताया कि दुर्घटना गैंडीखाता-चिड़ियापुर के बीच हुई है। हरिद्वार की ओर से जा रही कार का अचानक टायर फट गया था। कार अनियंत्रित हो गई और खडे़ ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी।

मृतक और घायलों की पूरी जानकारी

दुर्घटना में प्रताप सिंह (35) पुत्र राजवीर सिंह निवासी नारसन कलां, मंगलौर की मौके पर मौत हो गई। जबकि अनुज सिंह, सुरेंद्र और रतन बुरी तरह घायल हो गए। तीनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

तीनों घायलों को 108 की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया। एसओ ने बताया कि ट्रक कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

युवक की मौत से गांव में मातम

चिड़ियापुर के पास शनिवार रात हुए हादसे में युवक की मौत से नारसन कलां गांव में मातम छाया हुआ है। मृतक युवक परिवार में इकलौता पुत्र था। उसके पिता की भी तीन साल पहले मौत हो चुकी है।

सोनू की मौत की खबर जैसे की गांव पहुंची तो वहां पर मातम छा गया। करीब दो साल पूर्व उसकी शादी हुई थी लेकिन कोई बच्चा नहीं था। ग्रामीणों की माने तो सोनू काफी मिलनसार था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें