फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ में हादसे का शिकार हुई जीप, तीन की मौत तीन घायल

Mon, 27 Feb 2017 08:21 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
accident - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में खर्कदोली से पिथौरागढ़ को आ रही कमांडर जीप सोमवार सुबह लछैर के पास 150 मीटर खाई में गिर गई।
विज्ञापन


दुर्घटना में दंपति समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में मरने वाला दंपति सेना के रिटायर्ड कैप्टन और उनकी पत्नी हैं। दुर्घटना में चालक समेत तीन लोग घायल हैं जिन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। राजस्व पुलिस ने बताया कि ड्राइवर जीप से संतुलन खो बैठा था।

अपर जिलाधिकारी मोहम्मद नासिर ने बताया कि मड़मानले-खर्कदोली आंतरिक सड़क से सोमवार सुबह कमांडर जीप (यूए 05-3571) पिथौरागढ़ आ रही थी। जीप में चालक समेत कुल 6 लोग सवार थे। लछैर के पास चालक संतुलन खो बैठा और जीप खाई में पलट गई।
विज्ञापन


दुर्घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए। जिला मुख्यालय से एसडीआरएफ, राजस्व पुलिस, रेगुलर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। दुर्घटना में सेना के रिटायर्ड कैप्टन राम सिंह (84) पुत्र पदम सिंह, उनकी पत्नी गंगा देवी (76) और नारायण सिंह (62) पुत्र राम सिंह की मौत हो गई।

तीनों मृतक खर्कदोली के निकट गाड़गांव के निवासी थे। दुर्घटना में जीप चालक जितेंद्र गुरंग (32) पुत्र देवेंद्र गुरंग निवासी खर्कदोली, खीमा देवी (60) पत्नी गोपाल सिंह, पार्वती देवी (55) पत्नी नारायण सिंह निवासी गाड़गांव घायल हो गए। घायलों को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया है।
विज्ञापन


पार्वती देवी अपने पति नारायण सिंह के साथ अस्पताल को आ रही थी। पति नारायण सिंह की हादसे में मौत हो गई। रिटायर्ड कैप्टन राम सिंह पेंशन लेने के लिए बैंक आ रहे थे। हादसे में रामसिंह और पत्नी गंगा देवी की मौत हो गई। जिलाधिकारी डॉ. रंजीत सिन्हा ने दुर्घटना की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दे दिए हैं। पिथौरागढ़ के उपजिला मजिस्ट्रेट जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। उन्होंने लोगों से दुर्घटना के संबंध में लिखित और मौखिक साक्ष्य देने को कहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें