फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल में बस हादसा: यात्रियों से भरी बस चट्टान से चकराई, एक की मौत, 22 घायल

Thu, 01 Jun 2017 09:47 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुवार शाम को नैनीताल में यात्रियों से भरी एक बस ब्रेक फेल होने के कारण चट्टान से जा टकराई। इसके बाद बस सड़क पर ही पलट गई। इस दौरान हादसे में चालक समेत एक यात्री की मौत की सूचना है। जबक‌ि अन्य यात्रियों को भी गंभीर चोटें आयी हैं। बस में सभी यात्री राजस्‍थान के बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन


बता दें क‌ि बस संख्या DL-PA-T 7763 नैनीताल से काशीपुर जा रही थी। इस दौरान नलनी ग्राम के पास तकरीबन 5:35 बजे बस सड़क हादसे का श‌िकार हो गई। दुर्घटना में बस मालिक चालक रहमान बुरी तहर घायल हो गया।

जबक‌ि एक यात्री की बस के नीचे दबकर मृत्यु हुई। ब्रेक फेल होने पर चट्टान से टकराकर बस रोकने का किया था प्रयास जिससे बस पलट गई। घायलो को कालाढूंगी अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन


हादसे की सूचना म‌िलते ही डीएम, सीओ, एएसपी और ज्वाइंट म‌ज‌िस्ट्रेट मौके पर पहुंचे। इस दौरान हादसे में 22 लोग घायल हुए। इस दौरान दो घंटे से सड़क पर जाम लगा हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें