फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वारः यात्रियों से भरी बस पलटी, 35 यात्री घायल

Fri, 29 May 2015 12:56 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार जिले के बंदरजूड से बिहारीगढ आ रही यात्रियों से भरी प्राईवेट बस अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे करीब 35 यात्री चोटिल हो गए।
विज्ञापन


बस संख्या यूपी 07सी3067 शुक्रवार को अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। बस में करीब 70 यात्री सवार थे, जिनमें से 35 यात्री चोटिल हुए हैं। इनमें से आधा दर्जन सवारियों को गम्भीर चोट लगी है।

ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को पुलिस ने बस से बाहर निकाला और इलाज के लिए पास के कस्बा बिहारीगढ़ ( सहारनपुर) ले जाकर प्राथमिक उपचार दिलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर जमा भीड़ में इस बात को लेकर भारी आक्रोश है कि खटारा बस संचालक लोगों की जान जोखिम मे डाल रहे हैं और थाना पुलिस इन वाहन संचालकों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही हैं। घायलों में कुसुम, छत्रपाल, बेबी, बिल्लो, रदत कुमार, अनिता चौहान, बुंदू, हसन, दिलेराम, रुकमणी, कोमल, बाबूराम, ममता, नगीना आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें