टांडा जंगल के एस मोड़ पर पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने गोविंद और पीयूष की स्कूटी को रौंद दिया। दोनों सड़क पर गिर गए। उसके बाद बेकाबू हुए ट्रक ने तन्मय और जमील को भी टक्कर मार दी।
हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। रास्ते से गुजर रहे टैक्सी चालकों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। इस पर 108 नंबर एंबुलेंस चारों को सुशीला तिवारी अस्पताल ले आई जहां डॉक्टरों ने गोविंद और पीयूष को मृत घोषित कर दिया।
मेडिकल चौकी पुलिस के अनुसार गोविंद दो भाइयों में छोटा था। पीयूष सिंह इकलौता बेटा था, उसकी एक बहन है। घायल तन्मय और जमील इलाज कराने के बाद घर चले गए। कोतवाली पुलिस का कहना है कि अभी तक किसी ने तहरीर नहीं दी है।