फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रफ्तार के तांडव से बच गए कई लोग

Sun, 31 Aug 2014 04:12 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार सुबह राजधानी देहरादून में बड़ा हादसा होने से टल गया। एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर पर चढ़कर क्षतिग्रस्त न होती तो कइयों की जान पर बन जाती।
विज्ञापन


निरंजनपुर मंडी के पास रफ्तार ने मचाया तांडव
इससे पहले कार की चपेट में आने से स्कूटी सवार छात्रा बाल-बाल बची थी। पुलिस ने कार चालक का चालान कर दिया है।
राजधानी में वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक नहीं लग पा रही है। प्रेमनगर और जाखन में तीन बेकसूरों की मौत के बाद शनिवार सुबह रफ्तार के तांडव से निरंजनपुर मंडी के पास बड़ा हादसा टल गया।

दरअसल, सुबह पौने आठ बजे एक इनोवा कार आईएसबीटी की ओर से तेज रफ्तार में पटेलनगर की ओर निकली। स्कूल का वक्त होने के चलते सड़क के किनारे कई बच्चे बसों का इंतजार कर रहे थे। सब्जी मंडी में भी वाहनों और लोगों की आवाजाही तेज थी।
विज्ञापन


लेकिन कार चालक बड़ौत निवासी कुलदीप इस सबसे बेफिक्र कार का एक्सीलरेटर दबाता चला गया। इस बीच मंडी के पास स्कूटी पर जा रही एक छात्रा को ओवरटेक करने के दौरान कुलदीप ने कट मारा तो कार से नियंत्रण खो बैठा। कार डिवाइडर पर जा चढ़ी। गनीमत रही कि कार छात्रा और सड़क किनारे खड़े लोगों की ओर नहीं मुड़ी।
विज्ञापन


हादसे में कार का एक ओर का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि कुलदीप के हाथ में गहरी चोट आई। हादसे के बाद मौके पर जाम लग गया। पुलिस पहुंची और कार को हटवाकर यातायात सुचारु किया। पटेलनगर कोतवाली के एसएसआई नत्थीलाल उनियाल ने बताया कि चालक का चालान किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें