फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun Accident: आशारोड़ी में दर्दनाक हादसा, सीमेंट के ट्रेलर में घुसी कार, हरियाणा के चार लोगों की मौत

Sun, 22 Jun 2025 09:59 AM IST
अलका त्यागी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

Dehradun Accident News: हरियाणा नंबर की कार आशारोड़ी के पास एक सीमेंट के ट्रेलर में जा घुसी। इस दौरान चार लोगों की जान चली गई।
विज्ञापन
देहरादून में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून में रविवार तड़के दर्दनाक हादसा हो गया। आशारोड़ी के पास सीमेंट के ट्रेलर में कार ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में कार में बैठे हरियाणा के चारों लोगों की मौत हो गई। वहीं, एक गंभीर रूप से घायल है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, घटना करीब साढ़े तीन बजे की है। वाहन संख्या(HR 42 E 2701) मारुति रिट्ज (सफेद रंग) सहारनपुर की ओर से देहरादून आ रही थी। इस दौरान कार चेकपोस्ट पास आगे चल रहे सीमेंट से भरे ट्रेलर संख्या (HR63F 5353) में जा घुसी।

इस दौरान कार में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। फायर टीम ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर उन्हें कार से निकाला और अस्पताल भिजवाया। जहां चार लोगों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


Uttarakhand:  झाड़ियों में मिले शव की गुत्थी सुलझी, कोटद्वार में रीना सिंधु ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या

Trending Videos
विज्ञापन

मृतकों की पहचान अंकुश पुत्र अजीत निवासी पुरखास धीरन, जिला सोनीपत, पारस पुत्र जयकरण निवासी पुरखास धीरन, जिला सोनीपत, अंकित पुत्र राजेश निवासी मेरिडा तहसील जुलाना, जिला जींद और नवीन पुत्र नरेश निवासी खेड़ी, तहसील रोहतक, हरियाणा के रूप में हुई है। वहीं, विनय पुत्र विजय निवासी पुरखास धीरन जिला सोनीपत हरियाणा गंभीर रूप से घायल हुआ है।

पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर उसके चालक आफताब पुत्र जुल्फिकार निवासी शेखपुरा कदीम थाना देहात जिला सहारनपुर से  पूछताछ की। परिजनों को सूचना दे दी गई है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें