बद्रीनाथ हाईवे पर मंगलवार रात तेज रफ्तार ट्रक पलट गया। इस दुर्घटना में जहां ट्रक ड्राइवर की मौत हो गई, वहीं 3 अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस द्वारा रुद्रप्रयाग स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना मंगलवार को रात्रि 8.30 बजे बद्रीनाथ हाईवे पर हुई। हालांकि दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। घटना की जानकारी मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को रुद्रप्रयाग स्थित अस्पताल पहुंचाया।
हादसे में घायलों की पहचान रुद्रप्रयाग निवासी नितिन (20) पुत्र रमेश, कृष्णा (18) पुत्र अशोक और विनोद (19) पुत्र रामलाल के रूप में हुई है। वहीं मृतक ड्राइवर नरेश चमोली का रहने वाला बताया जा रहा है।