फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कथक नृत्यांगना अरुषि को अटल महिषी शिखर सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला।
विज्ञापन

देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक की पुत्री एवं कथक नृत्यांगना अरुषि निशंक को नारी सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए अटल महिषी शिखर सम्मान मिला है।
विज्ञापन

सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर संसद भवन के कमेटी सभागार में आयोजित अटल सम्मान समारोह में उन्हें यह सम्मान भाजपा महासचिव श्याम जाजू ने दिया। अरुषि ने बताया कि दिल्ली में हुए समारोह में कथक गुरु पं. जितेंद्र महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी नवल किशोर दास, पद्मश्री फैयाज बसी, पद्मश्री रामबहादुर राय, रामशरण, डॉ. राकेश कुमार वर्मा, सौरभ मालवीय समेत विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर काम करने वाले 25 लोगों को सम्मानित किया गया। बता दें कि अरुषि निशंक 12 से अधिक देशों में कथक की प्रस्तुतियां दे चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें