बुधवार को तड़के बदरीनाथ हाईवे पर हुए एक्सीडेंट के बाद देर रात बूढ़ा केदार जा रही एक टाटा सूमो भी सड़क हादसे का शिकार हुई।
एक की मौत व पांच लोग घायल
बुधवार देर रात श्रद्घालुओं से भी भरी टाटा सूमो घनसाली के केमरियोसौंण में तुगाड़ा गांव के पास सड़क हादसे का शिकार हुई। दुर्घटना में एक की मौत व पांच लोगों के घायल होने की खबर है।
घायलों को अस्पताल ले जाया गया है, जहां तीन की हालत गंभीर है।
इससे पहले बदरीनाथ हाईवे पर साकणीधार में रोडवेज बस खाई में गिरने से उसमें सवार 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि चालक-परिचालक समेत 27 लोग घायल हो गए।
आठ घायलों को श्रीनगर गढ़वाल बेस अस्पताल और 19 को ऋषिकेश एसपीएस राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां आठ को जौलीग्रांट अस्पताल रेफर कर दिया। बस में कुल 40 लोग सवार थे।
दिल्ली से गुप्तकाशी जा रही थी
मंगलवार तड़के करीब पांच बजे ऋषिकेश डिपो की दिल्ली-ऋषिकेश वाया गुप्तकाशी बस सेवा ऋषिकेश बस अड्डे से सवारियां लेकर गुप्तकाशी रवाना हुई थी।